दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को वायुसेना स्टेशन महाराजपुरा, ग्वालियर में आयोजित द्वितीय संस्करण "SEKHON Indian Air Force Marathon 2026" में BIMR Hospitals, Gwalior द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।
इस अवसर पर BIMR Hospitals की ओर से फिजियोथेरेपी चिकित्सकों, फिजियोथेरेपी स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों की टीम तैनात की गई, जिन्होंने मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता, फिजियोथेरेपी सेवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन में BIMR Hospitals की मेडिकल टीम ने प्रतिभागियों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
BIMR Hospitals भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित इस गरिमामयी आयोजन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करता है।
हमारा उद्देश्य केवल अस्पताल परिसर तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान देना है।
बीआईएमआर हॉस्पिटल्स निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर है|