BIMR Hospitals, Gwalior द्वारा आयोजित Blood Donation Camp का सफलतापूर्वक आयोजन 17 जुलाई 2026 को Air Force Station, Maharajpura, Gwalior में संपन्न हुआ।
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस शिविर में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। प्रत्येक रक्तदाता ने किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
हम सभी रक्तदाताओं, भारतीय वायुसेना, आयोजन सहयोगियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी टीम एवं स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और समर्पण से यह जनहितकारी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बीआईएमआर हॉस्पिटल्स निरंतर मरीजों की सेवा में तत्पर है|