विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बीआईएमआर नर्सिंग कॉलेज द्वारा बीआईएमआर परिसर में "यूनाइटेड बाई यूनिक थीम" के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के पारी जान जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्वा को समझना तथा कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता विक्सित करना था ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ. गौरव अग्रवाल (कैंसर स्पेशलिस्ट) ने अपनी टीम के साथ कैंसर जैसी घातक व खतरनाक बीमारी को समझाने एवं पहचान व बचाव एवं जनजागरूकता के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नाटक, माइमएवं हैंड पैन्टिन्ग के माध्यम से कैंसर से जुडी भ्रांतियों, लक्षणों एवं रोकथाम के सन्देश दिए गए ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक कैंसर सर्वाइवर की सजीव प्रेरक कहानी रही, जिसने उपस्थित जन समूह को आशा और सकारात्मक सोच का सन्देश दिया । कार्यक्रम में बी एस सी नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नाटक का मंचन किया तथा पाम पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम पुरूस्कार विजेता मिस सेंट्रा व द्वितीय पुरूस्कार विजेता मिस संध्या व तृतीय पुरूस्कार विजेता मिस ज्योति सिंह को मिला ।
इस अवसर पर बीआईएमआर ग्रुप के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी श्री गोविन्द देवड़ा, डॉ. एस. एल. देसाई डायरेक्टर बीआईएमआर हॉस्पिटल, डॉ. वैभव राज मेडिकल अधीक्षक, प्रो. रक्षा कुलश्रेष्ठ प्राचार्य व डॉ. मनोज शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे ।