बीआईएमआर नर्सिंग महाविद्यालय में सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस मंथ के अवसर पर कैंसर सर्वाइकल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. स्नेहलता दुबे ने विद्यार्थियों को सर्वाइकल कैंसर, उसके जोखिम और एच.पी.वी. वैक्सीन की महत्वपूर्ण जानकारी दी । कार्यक्रम में बीआईएमआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी गोविन्द देवड़ा, प्रोफ़ेसर रक्षा कुलश्रेष्ठ, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता बढ़ाना और कैंसर रोकथाम के प्रति सतर्कता पैदा करना था । छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवालों के माध्यम से जानकारी हासिल की ।