Radiofrequency Ablation




बीआईएमआर हॉस्पिटल्स, ग्वालियर के कार्डियोलॉजी विभाग ने तेज हृदय गति (Tachycardia) की समस्या से लंबे समय से परेशान तीन मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया।

मरीजों के हृदय में मौजूद असामान्य विद्युत सर्किट की पहचान कर अत्याधुनिक Radiofrequency Ablation (RFA) तकनीक के माध्यम से उपचार किया गया। विशेष बात यह रही कि उपचार पाने वाले मरीजों में 14 वर्षीय मरीज भी शामिल था।

यह प्रक्रिया बीआईएमआर हॉस्पिटल्स के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. अंकुर अग्रवाल एवं डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक की गई। उपचार के बाद सभी मरीज पूर्णतः स्थिर रहे और उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।